Advertisement

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का ‘सेकेंड वेव’, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी, 48 घंटे रहें सावधान

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सेंकेंड वेव कहर बरपा रहा है। राजधानी दिल्ली और उसके आस पास कोहरा भले ही कम गया हो, लेकिन सर्द हवाओं में गलन है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ी है। धूप खिले होने के बावजूद सर्दी सता रही है। इस बीच, IMD ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है।

ऐसे में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी के बाद सर्दी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। इस बीच, मौसम विभाग ने 23 से 25 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में आज मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया है, जबकि पालम में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर भारत में कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। उत्तर रेलवे जोन में 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अभी और सताएगी सर्दी  

शीतलहर का अटैक राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर पर हुआ है। आज और कल कड़ाके की सर्दी का अलर्ट है और बचकर रहने में ही गुंजाइश है, क्योंकि इस बीच न्‍यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं, तो वहीं 23 से 25 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य भारत और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी के बाद से तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बर्फीली हवाओं ने कहर बरपाया

पहाड़ों पर कई दिनों से अच्छी बर्फबारी हो रही है। हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक बर्फीली हवाओं ने कहर बरपाया है, तो घाटी के कई इलाकों में एवलांच ने आफत मचाई है। वहीं, पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पिछले 3 दिनों से माइनस का टॉर्चर निरंतर जारी है। यहां पर रविवार को 20 सालों के टूटे हुए रिकॉर्ड माइनस -7.0 डिग्री के बाद सोमवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस – 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57