Advertisement

आज तेलंगाना के लिए रवाना होंगे अखिलेश यादव, ‘कांति वेलुगु’ जनसभा में करेंगे शिरकत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मंगलवार को तेलंगाना दौरे पर रहेंगे. वे आज रात 8 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. अखिलेश यादव का 2 दिवसीय तेलंगाना दौरा है. वे यहां 18 जनवरी को KCR की जनसभा में शामिल होंगे.

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपनी सियासी रणनीति को लेकर सक्रिय हो गए हैं. अखिलेश यादव ने केंद्र में थर्ड फ्रंट के साथ आगे बढ़ने के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है. जिसके मद्देनजर वे तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बड़ी जनसभा में शामिल होंगे. जहां अखिलेश यादव खम्मम में ‘कांति वेलुगु’ के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR भी तेलंगाना के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार देने को लेकर सक्रिय हो गए हैं. जिसके चलते वे 18 जनवरी को एक बड़ी रैली का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों अपनी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया है. इस जनसभा में केसीआर ने कई राजनीतिक दलों के नेताओं को उन्होंने आमंत्रण भी दिया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47