छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़सरगुजा

कलेक्टर ने किया मत्स्य प्रक्षेत्र दरिमा का निरीक्षण, मछली पालन के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को दरिमा स्थित मत्स्य बीज पालन प्रक्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों से मत्स्य बीज पालन के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था तथा पैकिंग की जानकारी ली। कलेक्टर ने उत्तम गुणवत्ता के मछली बीज उपलब्ध कराने तथा मछली पालन के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर झा ने पूरे मत्स्य पालन प्रक्षेत्र का भ्रमण कर तालाबों में मछली पालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर झा ने भिट्ठिकला के हितग्राही ललितराम राजवाड़े से बात कर उनके द्वारा क्रय की गई मछली की प्रजाति तथा डबरी में उपलब्ध पानी के स्त्रोत की जानकारी ली। उन्होंने नवाबांध निवासी मत्स्य पालन हितग्राही प्रेमलता को मछली बीज प्रदान किया।  उल्लेखनीय है सरगुजा जिले में मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए इस वर्ष 2 हजार डबरियों में स्व सहायता समूक की माध्यम से मछली पालन किया जा रहा है। बताया गया कि अम्बिकापुर जनपद में 160 हितग्राही पंजीकृत हैं जिनको कामन कार्प और ग्रास कार्प के 45 हजार 799 बीज प्रदान किया जाएगा। इनके अतिरिक्त भी मत्स्य पालक कृषक अपनी सुविधा के हिसाब से मछली पालन करने के लिए मछली पालन विभाग से संपर्क कर मत्स्य बीज ले रहे हैं। मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी जनपदों के लिए दिन निर्धारित कर मत्स्य पालकों को बीज का वितरण किया जा रहा है।
सोहगा गोठान में रोपे गए 300 बांस के पौधे-कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मत्स्य प्रक्षेत्र के निरीक्षण के बाद सोहगा गोठान में बांस रोपण का शुभारंभ किया। गोठान में करीब 300 बांस के पौधे रोपे गए। कलेक्टर ने गोठान का निरीक्षण कर नेपियर घास लगाने तथा मुनगा एवं पपीता के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपा के अंतर्गत बोरा निर्माण इकाई स्थापना हेतु स्थल चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विकासखण्ड पौध रोपण कार्यक्रम के तहत सोहगा में 1400 फलदार पौधे लगाने तथा इंटरक्राॅप में हल्दी एवं अदरक की खेती करने कहा।
इस दौरान उपसंचालक उद्यान केएस पैकरा, जनपद सीईओ एसएन तिवारी, वैज्ञानिक डाॅ. प्रशांत शर्मा, डीपीएम सुभाष मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक तथा बिहान समूह के सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!