Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।

धोखाधड़ी कर ठगी करने के मामले मे बराबाकी उत्तरप्रदेश के 03 शातिर जालसाज गिरफ्तार। थाना सीतापुर निवासी प्रार्थी से 6 लाख की कि गई थी ठगी।आरोपियों द्वारा सरकारी जेसीबी से निजी काम करवाने का भय दिखाकर की गई थी ठगी।आरोपियों के कब्जे से नगद 50 हजार रूपय, ठगी की रकम से ख़रीदा 01 नग पल्सर बाइक, 01 नग मोबाइल, कुल मशरूका लगभग 2.5 लाख बरामद।आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त जेसीबी मशीन,01 नग दुपहिया वाहन,03 नग मोबाइल फ़ोन किया गया जप्त।

प्रार्थी द्वारा दिनांक 13/01/22 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27/12/22 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी को फ़ोन कर खेत मे जेसीबी से सस्ते दर मे काम कर देने की बात बोलकर झांसे मे लेकर प्राथी के खेत मे 02 आरोपियों द्वारा जेसीबी से समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था, जो अगले दिन घटना दिनांक 28/12/22 को एक अन्य व्यक्ति मौक़े पर पहुंचकर प्रार्थी को सरकारी जेसीबी से काम करवाने की बात बोलकर डराने धमकाने लगा एवं कार्यवाही से बचने हेतु प्रार्थी को अम्बिकापुर लाकर उसके चेक बुक से 6 लाख रूपय की राशि आहरित कर लिया गया, बाद मे प्रार्थी द्वारा ठगी का अहसास होने पर घटना की जानकारी सीतापुर पुलिस को दी गई, प्रार्थी की रिपोर्ट पर 03 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सदर धारा 384, 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे ठगी के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी क्रम मे एक विशेष टीम का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह द्वारा मामले की जाँच विवेचना कर आरोपियों के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा था एवं घटना के पहले एवं घटना के बाद की जानकारी पुलिस टीम द्वारा खंगाली जा रही थी, जो पुलिस टीम के अथक प्रयास से सिर्फ 6 दिनो के अंदर ही मामले मे शामिल आरोपियों के सम्बन्ध मे सरगुजा पुलिस को महत्वपूर्ण जाकारी हाथ लगी थी।

पुलिस टीम को प्राप्त जानकारी एवं साइबर सेल से आरोपियों के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मोबाइल लोकेशन, प्राप्त सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों का सीतापुर छेत्र मे ही होने के सुराग हाथ लगे थे, जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की घेराबंदी कर मौक़े से घटना मे शामिल 03 आरोपियों को पकड़ने मे सफलता मिली हैं, आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम सलमान खान,जुमरती खान एवं असलम खान तीनो साकिन बाराबाकी उत्तरप्रदेश का होना बताये आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर किराये का जेसीबी लेकर प्रार्थी के खेत मे काम करवाकर प्रार्थी को सरकारी जेसीबी होने की बात बोलकर डरा धमकाकर ठगी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों के कब्जे से नगद 50 हजार रूपय, ठगी की रकम से ख़रीदा 01 नग पल्सर बाइक, 01 नग मोबाइल, कुल मशरूका लगभग 2.5 लाख बरामद किया गया हैं एवं आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त जेसीबी मशीन,01 नग दुपहिया वाहन,03 नग मोबाइल फ़ोन भी जप्त किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह,उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, आर. संजीव चौबे,अलोक गुप्ता, अभिषेक राठौर, पंकज देवांगन, संजय एक्का, एवं साइबर सेल टीम का प्रमुख योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47