Advertisement

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा : ब्लॉक प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्षों ने दी रूट चार्ट की जानकारी

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के संबंध में बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा संबंध में चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही बैठक को ब्लॉक प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा पद यात्रा रूट चार्ट की जानकारी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक को सम्बोधित करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो रायपुर जिला के प्रभारी व पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए घर-घर तक पहुंचना है। बैठक को जिला प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। सरकार के घोषणा के अलावा अनेक कार्य हो रहा है। मतदाता सूची हाथ में रखकर हर घर तक पहुंचना है ताकि किसी का नाम ना छूटे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57