गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य 15 मई तक करें पूरा : कलेक्टर

जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य 15 मई तक करें पूरा : कलेक्टर

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

कलेक्टर प्रभात मलिक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

साजन कुमार नेताम/गरियाबंद/कलेक्टर प्रभात मलिक ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा, उच्च शिक्षा, आदिवासी विकास, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में स्कूली बच्चों के अभी तक बन चुके जाति प्रमाण पत्रों की जानकारी ली। कलेक्टर ने विकासखंड वार और स्कूलवार अभी तक बन चुके और बनाने के लिए लंबित जाति प्रमाण पत्र की जानकारी ली।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने छूटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश सभी बीईओ-बीआरसी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि नये शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले सभी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य सुनिश्चित की जाए। जिससे बच्चों को छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय कार्यो में असुविधा न हो। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों से समन्वय कर प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। इस दौरान बैठक में डीईओ डीएस चौहान सहित सभी बीईओ, और प्रिंसिपल शामिल हुए।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!