Advertisement

प्रशासन ने BALCO संयंत्र में दी दबिश, प्लांट के भीतर चल रही 4 कंपनियों के दफ्तर को किया सील

कोरबा। बालको एल्युमिनियम और पावर प्लांट के परिसर में 4 निजी कंपनियों के खिलाफ निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां अपर आयुक्त के नेतृत्व में दलबल के साथ गई टीम ने इन कंपनियों के दफ्तर को सील कर दिया है।

कोरबा शहर में एक अरसे बाद इस तरह की कार्रवाई देखने को मिली है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज नगर पालिक निगम कोरबा से लगभग 50 लोगों की टीम ने अपर आयुक्त के नेतृत्व में प्लांट के अंदर प्रवेश किया। यहां निर्माण कार्य में लगी 4 निजी कंपनियों के दफ्तर को अमले ने सील कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बिना अनुमति भवन का निर्माण

नगर पालिक निगम कोरबा के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि कंपनियों द्वारा बिल्डिंग परमिशन के बिना ही निर्माण कार्य किया जारहा है, जिसके चलते 2 बार नोटिस जारी किया गया, मगर कंपनी प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते सील करने की यह कार्रवाई करनी पड़ी।

इन कंपनियों पर हुई कार्रवाई

बालको प्रबंधन के अधीन काम कर रही जिन 4 निजी कंपनियों के कार्यालयों को सील किया गया है, उनमें ACC, सुभाष इंफ़्रा प्रायवेट लिमिटेड, KEC और RKTC ठेका कंपनी शामिल हैं। इनके दफ्तरों के साथ ही मेन गेट को भी सील कर दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57