Advertisement

भिलाई-चरोदा की सूची का कलेक्टर ने किया अनुमोदन

भिलाई   नगर निगम भिलाई-3 चरोदा ने मोर मकान मोर आस योजना के तहत शहर में किराये के मकान में अपनी जिंदगी गुजर बसर करने वालों के अपने घर का सपना साकार करने का कार्य प्रारंभ किया है। अतिशीघ्र किराये के मकान में निवास करने वाले 309 से अधिक परिवारों को अपना आशियाना मिलने वाला है।

कलेक्टर जिला दुर्ग की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय टीम जिसमें दुर्ग कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, महापौर भिलाई-चरौदा एवं नोडल अधिकारी पीएमएओ द्वारा सर्वसम्मति से योजना के तहत किरायेदारों की प्रथम चरण में 101 तथा 263 आवेदकों की द्वितीय चरण में लॉटरी के माध्यम से मकान दिये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पात्र हितग्राहियों की सूची निगम कार्यालय में चस्पा की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि भिलाई चरौदा के निगम द्वारा जहां 2500 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाकर पूर्ण कर प्रदाय किये जा चुके है। वहीं 309 किरायेदार, किराये के मकान में निवास करने वालों के लिये आयुक्त अजय त्रिपाठी ने आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। निगम आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में अपने अधिकारियों से कहा कि योजना के उद्देश्य को भली-भांति समझते हुए तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी पात्र और योग्य व्यक्ति का चयन छूटना नहीं चाहिये। पट्टाधारी हो या किराये के मकान में निवास कर रहा हो सभी को हमें नियमानुसार मकान प्रदाय करना है।

भिलाई 3 चरोदा निगम द्वारा निरंतर यहां के निवासियों के लिए आवास बनाकर देने का कार्य किया जा रहा है। 2500 मकान बनाये जा चुके है। वहीं 2000 मकान के निर्माण का कार्य जारी है। इसी वर्ष नये 1628 मकानों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसके कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये जाने हेतु प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में सिरसा कला और उरला में निर्मित 309 मकान का लॉटरी प्रक्रिया द्वारा 9 फरवरी दिन गुरुवार को आवास आवंटन किया जायेगा। योजना का सफल क्रियान्वयन करते हुए विगत दिनों 448 लोगों को उमदा एवं सिरसाकला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों का आवंटन किया जा चुका है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57