Advertisement

कर्मचारियों को ले जा रही बस को सीमेंट से लदी ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर कोई जख्मी नहीं

कर्मचारियों को ले जा रही बस को सीमेंट से लदी ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर कोई जख्मी नहीं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

विश्रामपुर -कामगारों को लेकर जा रही बस को सीमेंट से लदी ट्रक ने सामने से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बस क्षतिग्रस्त हो कर औरसड़क से उतरकर खेत में चली गई। इस खबर की जानकारी जैसे ही कामगारों के परिजनों की लगी तो खलबली मच गई और सकते मे आ गए ।गनीमत यह रहा इस दुर्घटना में किसी भी कामगार को चोटे नहीं आई है जिससे प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार आज प्रातः 6:30 बजे एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के कुंदा कॉलोनी से कामगारों को बस क्रमांक सीजी 29 ए ई 7021 गायत्री खदान को लेकर जा रही थी जहां रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीजी 3973 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से ट्रक चलाते हुए बस को सामने से ठोकर मार दी जिससे बस के सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क से खेत में जा उतरी। देखते-देखते कामगारों में कोहराम मच गया इसकी सूचना जैसे ही बिश्रामपुर क्षेत्र में आई कामगारों के परिजनों एवं प्रबंधन सकते में आ गया। परिजनों ने किसी के हताहत न होने की खबर सुनकर राहत की सांस ली ।बस न्यू गुरु काशी केयर ऑफ राघवेंद्र कुमार की बताई जा रही है। जिसका चालक शिवकुमार ने बताया कि अचानक सामने से सीमेंट से लदी ट्रक ठोकर मार दी एकांगी मार्ग होने का ट्रक चालक का एहसास ही नहीं रहा पूरी तरह से चालक की लापरवाही है। बाहर हाल दूसरी बस लाकर कामगारों को कार्यस्थल पहुंचाया गया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05