Advertisement

अनुसूचित जाति, जनजाति सीटों पर कांग्रेस चलायेगी लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन

रायपुर। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सीटों में नया नेतृत्व बढ़ाने के लिये एलडीएम (लीडरशिप डेव्हलपमेंट मिशन) की बैठक शुक्रवार को  प्रदेश कांग्रेस की राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी कुमारी सैलजा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष राजेश लिलोथिया, एआईसीसी के आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे, सांसद दीपक बैज, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के लीडरशिप के मिंटिग रखी गयी है। के राजू के निर्देशन में एलडीएम का कार्यक्रम रखा गया है। एससी सीटे, ओबीसी, एसी सामान्य वर्ग के लोग को कैसे आगे बढ़ाया जाये। हमारे जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच, पंच परिवार के नेतृत्व क्षमता कैसे विकास हो राजू के साहब के मार्गदर्शन में मिलेगा। छत्तीसगढ़ में आदिवासी के 27 सीटे है जिसमें सरकार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। केन्द्र में राज्य में सरकार बनाना है तो एससी, एसटी के आरक्षित सीटो को जीतना बहुत जरूरी है। यह कार्यक्रम के बाद अपने-अपने विधानसभा जिलों एवं ब्लाकों में जाकर व्यापक रूप से काम करना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57