ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

भूपेश बघेल बताएं कि कांग्रेस का राम कौन है : संतोष पाण्डेय

रायपुर। लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रामायण की विवेचना करने कहे जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के बयान पर चाहे कितनी भी लीपापोती कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया के सनातनी लोगों को एक बार फिर यह ज्ञात हो गया है कि भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस का चरित्र सनातन संस्कृति का घोर विरोधी है।
 
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि क्या भूपेश बघेल नयी रामायण लिखना चाहते हैं, जो वे रामायण की विवेचना करने का ज्ञान बांट रहे हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि भाजपा के राम अलग हैं और हमारे राम अलग हैं।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि राम सनातन संस्कृति के प्राण हैं। अखंड भारत की चेतना हैं और जिसे पूरा विश्व मानता है, उसे ही भारतीय जनता पार्टी मानती है। भूपेश बघेल बताएं कि वह किस राम को मानते हैं? कांग्रेस का राम कौन है?
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!