छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर में गिरा पारा, ठंड का कहर रहेगा बरकरार: मौसम विभाग

रायपुर । छत्तीसगढ़ में निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवा आ रही है, इसके चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। लगभग खत्म हो गई ठंड वापस लौट आई है और प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड जारी रहेगी, हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार को प्रदेश भर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह ठंडी हवा चलने के साथ शाम और रात में ठंड बढ़ने लगी है। ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

दुर्ग में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!