Advertisement

सरकार देश में प्राकृतिक गैस उपभोग को बढ़ाने के लिए मिशन के तहत काम कर रही : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बैंगलुरू में भारत ऊर्जा सप्‍ताह 2023 का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्‍य एक ऊर्जा परिवर्तन पॉवर हाऊस के रूप में भारत की बढती दक्षता का प्रदर्शन करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश अवसरों को तलाशने का आग्रह किया। विश्‍व में भारत ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार 2030 तक भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस उपभोग को बढाने के लिए एक मिशन के तहत काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व में भारत चौथी सबसे बडी कच्‍चे तेल परिशोधन की क्षमता वाला देश है। उन्‍होंने कहा कि भारत का गैस पाइप लाइन नेटवर्क अगले चार-पांच वर्षों में वर्तमान के 22 हजार किलोमीटर से बढकर 35 हजार किलोमीटर हो जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रधानमंत्री ने कहा कि गैस अन्‍वेषण क्षेत्र को दस लाख वर्ग किलोमीटर तक सीमित किया गया है। श्री मोदी ने कहा कि भारत पेट्रोल के साथ बीस प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के लक्ष्‍य की ओर बढ रहा है। श्री मोदी ने कहा कि विश्‍व में‍ भारत हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 21वीं सदी में भारत को एक नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल की इंडोर सोलर कुकिंग सिस्‍टम के लिए दोहरे कुकटॉप मॉडल को भी जारी किया और इसका वाणिज्यिक शुभारंभ भी किया। श्री मोदी ने कहा कि आज उदघाटित सौर कुकटॉप भारत में हरित और स्‍वच्‍छ कुकिंग को एक नया आयाम देगा। उन्‍होंने कहा कि चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था प्रत्‍येक भारतीय की जीवन शैली का एक हिस्‍सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों लोग निर्धनता से उबरकर मध्‍यम वर्ग की श्रेणी में आ चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बडा निर्माता बन चुका है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57