छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति

फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर// श्रीमती फातिमा बेगम को मिला खुद का अपना संुदर आशियाना। खुद के सपने पूरे होते हैं तो मन को एक सुकुन मिलता है। आज बेटे बहु और भरे पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में अच्छे से रहते हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम रामगढ़ की 62 वर्षीय वृद्धा फातिमा बेगम को छत्तीसगढ़ शासन ने पक्का मकान बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके मकान में शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करा दी है। समाज कल्याण विभाग से हर माह 350 रूपए का पेंशन मिलता है। साथ ही उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल भी समय पर मिल जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने मुझे मकान, पेंशन, राशन की सारी सुविधा उपलब्ध करा दी है। उन्हें जीविका उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

श्रीमती फातिमा बेगम ने बताया कि पहले मैं और मेरे पति जीवनभर मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बेटा बहू भी मजदूरी करते है। बड़ी मुश्किल से मिट्टी के कच्चे मकान में रहते थे। पक्के मकान का सपना देखना छोड़ दिये थे। हमने कभी सोंचा भी नहीे था कि हमारा खुद का पक्का मकान बनेगा। आकाश में बादल छाते ही धड़कने तेज होने लगती थी। कच्चे मकान में जगह-जगह पानी टपकता था और पूरा फर्श गिला हो जाता था। कई बार तो सोने के लिए जगह ही नहीं बचती थी। पक्का मकान मिलने से छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गयी है। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत भला हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का जिन्होंने हमें पक्का मकान बनाकर दिया। अब अपने पक्के मकान में परिवार के सभी सदस्य चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि अब मेहनत का काम नहीं करती है। चुड़ियां बेचकर भी अच्छी आमदनी हो जाती है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!