Advertisement

Audi Q3 इस दिन हो सकती है लॉन्च, जानें इस लग्जरी कार की कीमत

बिजनेस डेस्क। ऑडी इस महीने लग्जरी कार 2023 Audi Q3 Sportback को इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी में है। इसके मैन्यूफैक्चरर ने इसकी सारी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा पहले ही कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमतों का घोषणा 13 फरवरी को होने वाली है। आइये जानें इसकी खास बातें और संभावित कीमत।

2023 Audi Q3 Sportback interior and features

इस कार का केबिन काफी लग्जरी है। केबिन का अगला आधा हिस्सा Q3 SUV के समान दिखता है। लेकिन इसकी इंटीरियर डिजाइन में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे क्यूं 3 से अलग बनाती हैं। इसकी सीटें भी इलेक्ट्रिकल पावर्ड है। साथ ही इसमें पूरी तरह से फीचर्ड इंफोटेनमेंट और डिजिटल डायल स्क्रीन, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर-कंट्रोल पावर टेलगेट, वायरलेस फोन चार्जर और 10-स्पीकर साउंड सिस्टम आदि स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Audi Q3 Sportback का इंजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस लग्जरी कार में आपको 2.0 लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 190 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 7-स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ, एसयूवी 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Audi Q3 Sportback सेफ्टी फीचर्स

इस गाड़ी में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ये कार और भी स्मार्ट हो जाती है। सेफ्टी के लिहाज से देखें तो इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल सिस्टम, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और टॉप टीथर, एंटी-थेफ्ट व्हील बोल्ट और स्पेस सेविंग स्पेयर व्हील भी इसमें मिलता है।

संभावित कीमत

ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक क्यू 3 से महंगी हो सकती है। इसकी कीमतों का खुलासा 13 फरवरी को हो सकता है। एक संभावना है कि इसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57