छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आपदा पीड़ित 6 परिवार को 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बेमेतरा : आपदा पीड़ित 6 परिवार को 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छ.ग. राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर बेमेतरा जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 6 आपदा पीड़ित परिवार को 24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की हैं। राजस्व शाखा बेमेतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील बेमेतरा के ग्राम पीपरभट्ठा निवासी पतांगु की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन नंदकुमार निर्मलकर को 4 लाख रुपये, तहसील नवागढ़ के ग्राम मेढ़की निवासी मयंक साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन संतोष साहू को 4 लाख रुपये, तहसील नांदघाट के ग्राम भिलौनी निवासी मुकेश वर्मा की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन गोवर्धन वर्मा को 4 लाख रुपये एवं ग्राम मारो निवासी तोरनदास की बारिश में दिवाल ढहने से मृत्यु होने पर परिजन चंद्रिका बाई को 4 लाख रुपये, तहसील थानखम्हरिया के ग्राम कन्हेरा निवासी उषाबाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन देवकी, विकास एवं नंदकुमार को 4 लाख रु., तहसील बेरला के ग्राम करेली निवासी रोशन पाल की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन प्रकाश पाल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!