ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका की शादी दूसरे से होने पर बौखलाया प्रेमी, घर घुसकर सबके सामने दुल्हन का रेता गला, कहा- तू मेरी नहीं हो सकी तो किसी और की भी नहीं

मुरादाबाद. कुंदरकी में प्रेमिका की शादी से आहत युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और सैकड़ों लोगों के सामने प्रेमिका की गर्दन के पास ब्लेड से वार करते हुए बोला, जब तू मेरी नहीं हो सकी तो तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा. प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर वार कर उसे लहुलूहान कर दिया और वहां से फरार हो गया. बता दें कि दो दिन पहले ही प्रेमिका की शादी हुई थी. इस समय युवती की हालत गंभीर है. वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है. मुरादाबाद के कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निकट के रहने वाले शकील अहमद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 19 फरवरी 2023 को उसने बड़ी बेटी की शादी की थी. मंगलवार देर शाम उसकी नव विवाहिता बेटी अपने बहन आलिया, इकरा, नेहा और रूबी मोहल्ले में ही शादी समारोह में खाना खाने गई थीं. इसी बीच मोहल्ले का ही यासीन भी शादी समारोह में घुस आया. यासीन ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रेमी ने बोला कि जब तू मेरी नहीं हुई तो मैं किसी और की भी नहीं होने दूंगा. हमले में बचाव के दौरान आलिया भी जख्मी हुई है. इस समय गंभीर रूप से घायल युवती का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं. पुलिस आरोपी के परिजन और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही सर्विलांस की मदद से फरार ऑटो चालक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. वहीं जख्मी आलिया का मेडिकल परीक्षण कराया है. इस दुस्सहासिक वारदात के दौरान गर्दन पर वार करने से घायल हुई युवती को उसकी छोटी बहन आलिया ने ही संभाला था. नव विवाहिता युवती की गर्दन पर चाकू के वार से गहरा घाव हुआ है. उसका इलाज चल रहा है. हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!