जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

जनदर्शन में आज कुल 93 आवेदन हुए प्राप्त

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में तहसील पामगढ़ ग्राम खपरी निवासी श्रीमती इन्द्राणी साहू द्वारा बेजा कब्जा हटवाने, तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी सुनील कुमार कर्ष द्वारा पट्टा दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के वार्ड नंबर 22 निवासी चम्पलता कोसले द्वारा पीएम आवास दिलाने, ग्राम सरखों निवासी राजाराम सूर्यवंशी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि का राशि दिलाने, नैला निवासी निलिमा सूर्यवंशी द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं आधार कार्ड में नाम सुधरवाने, ग्राम खोखरा निवासी श्री दौलतराम थवाइत द्वारा त्रुटिपूर्ण सीमाकंन का निराकरण करने, तहसील मुख्यालय चांपा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी ज्योति विश्वास द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!