छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार से पूछा – आखिरकार अडानी के साथ यह रिश्ता क्या कहलाता है ?

रायपुर। केंद्र की अडानी परस्त नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने आज रायपुर अंबेडकर चौक में बड़ा प्रदर्शन किया। उसके पश्चात राजभवन तक पैदल मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहें। अडानी समूह के समर्थन में केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज कई राज्यों में जमकर के विरोध प्रदर्शन किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी कड़ी में आज रायपुर अंबेडकर चौक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया और पैदल मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार से पूछा आखिरकार अडानी के साथ यह रिश्ता क्या कहलाता है । वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच के माध्यम से केंद्र सरकार पर जमकर के बरसे उन्होंने कहा कि अडानी के विरुद्ध पूरे देश मे उबाल है. सैकड़ों नंबर पर रहने वाले, अडानी जी कुछ दिनों में दूसरे नंबर पर आ गए थे. हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयर तुरंत गिरते नजर आने लगे थे. पूरे दुनिया का दूसरे पायदान का अमीर आदमी, गिरते-गिरते कितना नीचे आ गया था. अडानी का शेयर ताश के पत्ते की तरह गिरते नजर आने लगा था, आप पूरी दुनिया के साथ, भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करते रहें. लेकिन बात LIC, जीवन बीमा की हो, जिसमें हमारा आपका पैसा लगा हो, उसके बाद भी सरकार उसको पैसा देते जा रही है. संसद में राहुल गांधी और खड़गे जी के भाषण को विलोपित किया जाता है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!