छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

राज्य शासन की सुराजी गांव योजना से महिलाएं बना रही समाज में अलग पहचान

रायपुर : राज्य शासन की सुराजी गांव योजना से महिलाएं बना रही समाज में अलग पहचान

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

मुरा गौठान की गोवर्धन समूह की दीदीयों को वर्मी कम्पोस्ट और अन्य उत्पादों के विक्रय से लगभग 3 लाख रुपए की हुई आय

राज्य शासन की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गौठानों में महिलाओं को रोजगार देकर उनके लिए आर्थिक स्त्रोत का माध्यम बनाया गया है। जिले के तिल्दा विकासखंड के मुरा गौठान में महिलाओं को स्वयं का रोजगार मिलने से आय का जरिया बना है,इससे न केवल परिवार में अपितु ग्रामीण समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है। गौठानों में संचालित विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का संचालन समूह की महिलाएं बड़ी आसानी से सफलतापूर्वक कर रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ज्ञात हो मुरा गौठान लगभग 18 एकड़ में स्थापित है जिसमे 3 एकड़ में बाड़ी,9 एकड़ में चारागाह और 6 एकड़ में गौठान है। गोवर्धन गौठान समूह की दीदीयों ने वर्मी का उत्पादन कर अब तक लगभग 2 लाख रुपये का लाभांश प्राप्त किया है। जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। इसी तरह बाड़ी में भिंडी, गलका, लौकी, प्याज जैसी सब्जियों के उत्पादन से लगभग 1 लाख हजार का मुनाफा समूह को हुआ है। इस समूह की महिलाएं होने वाली आय से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।

समूह की अध्यक्ष पद्मा यादव बताती है कि गौठान के कारण महिलाओं को अब रोजगार ढूंढने बाहर नहीं जाना पड़ता और प्राप्त लाभांश से समूह की महिलाओं ने अपने लिए गहने भी लिए है। समूह की सदस्य मुकेश्वरी सोनवानी ने बताया कि गौठान से हुई आय से उन्होंने अपने लिए मंगलसूत्र लिया है। समूह की अन्य सदस्य राधिका साहू कहती है की गौठान से हुई आय से उन्होंने अपने लिए करधन खरीदा है।

Sundar Baghel

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298
WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.25.59 PM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!