छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लोकार्पित

मुख्यमंत्री नेे श्री दूधाधारी मठ को बस टर्मिनल का निर्माण हेतु प्रदाय भूमि के बदले नवा रायपुर में जमीन देने की घोषणा की

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की जीवनदायनी खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ को भाठागांव में इस अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण हेतु प्रदाय की गई 25 एकड़ भूमि जमीन के बदले उतनी कीमत की जमीन नवा रायपुर में देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास का शॉल पहनाकर सम्मान किया और मंच पर उनका चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को उनके द्वारा दी गई जमीन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कार्याे के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के किसानों और हितग्राहियों के खाते में राशि का ऑनलाईन अंतरण करने के साथ-साथ रायपुर शहर में मल्टीलेवल पार्किंग परिसर, स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्याे का लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी शहर के बस स्टेंड, बाजार, हास्पिटल, स्कूल-कॉलेज, मॉल, विकास कार्य उसकी पहचान होते है। रायपुर शहर में भी बूढ़ा तालाब का सौंदर्यकरण और जवाहर मार्केट का पुनः निर्माण जैसे अनेक कार्याे ने इसे नई पहचान दी है। इस अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के बनने से रायपुर शहर में सार्वजनिक बस परिवहन को सु-व्यवस्थित व यात्रियों के लिए सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल में पहले केवल 59 बच्चे पढ़ते थे, अब यहां अच्छी कक्षा, पुस्तकालय, खेल मैदान, अच्छी पढ़ाई जैसे सुविधाएं दी जा रही हैं। अब इस स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़कर 700 हो गई है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में अप्रोच से एडमिशन नही हो रहा, बल्कि योग्यता से एडमिशन होता है। रायपुर शहर के सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, डॉ जे.एन पांडेय स्कूल जैसे स्कूलों का भी विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मठ द्वारा बस टर्मिनल बनाने के यह जमीन 2007 में दी गई थी लेकिन इस पर 2017 पर कार्य किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में सभी और विकास हो रहा है और अनेक कार्याे के लिए राज्य को पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ के अघ्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने मठ के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी और कहा कि उन्हें खुशी है की आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों से नवनिर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया है। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने भी इस एतिहासिक पल के लिए रायपुर और छत्तीसगढ की जनता को बधाई और शुभकामनाए दी और उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टेंड के कारण 40 प्रतिशत शहर का यातायात प्रभावित होता था अब इससे निजात मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, आवास व पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मिनल चौबे सहित एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद के साथ-साथ कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम.डी. मलिक, अधिकारी – कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

अनेक विशेषताओं को लिए हुए है अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल

छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अधिकरण द्वारा भाठागांव अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। इस भव्य परिसर के चार मंजिला भवन में 104 कक्ष निर्मित हैं, जिनमें कार्यालयीन कक्ष, दुकानें, परिवहन कार्यालय, फूड कोर्ट, यात्री प्रतीक्षालय, फूड स्टॉल, महिला एवं पुरूष डॉरमेट्री संचालित होगी। महिला व पुरुष के साथ-साथ थर्ड जेंडर यात्रियों के लिए पृथक प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था इस परिसर में की गई है। इस बस स्टैंड में पंडरी बस स्टैंड के बस ऑपरेटर व व्यवसायियों को स्थान सुलभ कराया गया है।

इस बस टर्मिनल में 14 बस बे निर्मित है, जिसमें एकसाथ 14 बसों के लिए स्थान निर्धारित है। विभिन्न मंजिल तक आने-जाने के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु पांच हाई स्पीड लिफ्ट लगाए गए हैं। अग्नि शमन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित है। जन सुरक्षा व सतर्कता को दृष्टिगत रखते हुए पूरे परिसर की सी.सी.टी.वी. कैमरे से निगरानी होगी एवं पुलिस बल हेतु पृथक बैरक निर्मित है।

जन सूचना प्रणाली के तहत पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी परिसर में की गई है। सर्व सुविधायुक्त अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से अंतर्राज्यीय व लंबी दूरी व छोटी दूरी की बसों तथा सिटी बस का संचालन किया जाएगा। कोरोना की वर्तमान विषम परिस्थितियों में अभी केवल 200 बसों की आवाजाही प्रतिदिन रहेगी, किन्तु सामान्य दिवसों में लगभग 900 बसें इस परिसर से प्रतिदिन संचालित होगी। बसों के आगमन एवं निर्गम के लिए एकांगी मार्ग निर्धारित है।

इसके तहत जल शोधन संयंत्र के समीप नई सड़क का निर्माण कर बसों के आगमन की व्यवस्था की गई है, बसों का निर्गमन भाठागांव चौक मार्ग से होगा। बस स्टैंड परिसर में मरम्मत हेतु वर्कशॉप आदि के लिये स्थान उपलब्ध है। यहां पानी का अपव्यय रोकने वाहनों की धुलाई के लिये भाठागाँव के फिल्टर प्लांट के बैकवाटर का उपयोग होगा। पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थान चिन्हित कर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यहां वृक्षारोपण भी कराया गया है।

खारून नदी के जल को प्रदूषण मुक्त रखने में मदद्गार बनेंगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

रायपुर की जीवनदायिनी नदी खारून के जल को प्रदूषण मुक्त रखने भाठागांव स्थित एनीकट के पास से बहने वाले नाले में प्रवाहित हो रहे दूषित जल के शुद्धिकरण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा 6 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है।
छत्तीागढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 6 करोड़ रूपये की राशि से इस कार्य योजना को नगर पालिक निगम, रायपुर ने 02 वर्ष के भीतर पूर्ण किया गया है। खारून नदी को प्रदूषण से बचाने यह एक बड़ा कदम है। संयंत्र के बन जाने से अब नाले में बहता दूषित पानी शोधित होने के बाद नदी में प्रवाहित होगा। प्रतिदिन 60 लाख लीटर गंदे पानी का शोधन संयंत्र के माध्यम से होगा। इस संयंत्र के संचालन से नदी के जैव पारिस्थितिकी तंत्र में गुणात्मक सुधार होगा एवं इसका संतुलन बना रहेगा। पानी की गुणवत्ता के सघन जांच हेतु संयंत्र परिसर में जल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जिसमें केमिकल ऑक्सीजन डिमांड, बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड, टोटल संस्पेंडेड सॉलिड, पी.एच. वैल्यु, फिस्कल कॉलिफॉर्म जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण की सुविधा हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस संयंत्र के अलावा अमृत मिशन योजना के तहत 261 करोड़ रूपये की लागत 200 एम.एल.डी. क्षमता के 3 सीवेज प्लांट निर्माणाधीन है, इसके पूरा होने से रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्ड के अंतर्गत प्रवाहित 17 नालों के सीवेज को उपचारित एवं विसंक्रमित कर साफ पानी खारून में प्रवाहित किए जाने पर खारून नदी के जल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!