छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ : बाबा गुरू घासीदास जी के संदेश सदैव रहेंगे प्रासंगिक: मंत्री गुरू रूद्रकुमार : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया ‘जोड़ा जैतखाम‘ का लोकार्पण

आशीष सिन्हा ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ़

बाबा गुरू घासीदास जी के संदेश सदैव रहेंगे प्रासंगिक: मंत्री गुरू रूद्रकुमार : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया ‘जोड़ा जैतखाम‘ का लोकार्पण

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

रायपुर, 14 मार्च 2021लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज आरंग विकासखंड के आमोदी ग्राम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में नवनिर्मित ‘‘जोड़ा जैतखाम’’ का विधि-विधान से लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग एवं अनुयायी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार आरती-पूजा विधि विधान में भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष पूर्व सतनाम पंथ के प्रथम प्रणेता परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी ने इस संसार में सत्य अंहिसा और शांति का संदेश दिया था, जिसका अनुसरण विश्व में किया जा रहा है। अपने धर्म संदेश के द्वारा उन्होंने सभी वर्गों, सम्प्रदायों एवं मानव समाज की एकता और भाईचारा पर विशेष जोर दिया। इस प्रकार उनके विचार युग-युगान्तर तक प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों की बहुलता है। उन्होंने समाज के लोगों को श्वेत पालो की तरह अपने चरित्र को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने मात्र से ही जीवन सफल हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्रामवासियों की मांग पर टंकी निर्माण कर घर-घर में नल से जल देने की घोषणा की।  

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

    इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार का स्थानीय सतनामी समाज प्रमुख एवं वरिष्ठ सदस्य एवं महिलाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान युवाओं ने पंथी नृत्य-गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गुरू प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल, तिल्दा नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनू मनहरे, जनपद सदस्य धोनी डहरिया, सरपंच श्री साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!