छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

भाजपा सरकार बनने के बाद पीएससी में गलत सवाल पूछे जाना क्या युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं : उमेश पटेल’

भाजपा सरकार बनने के बाद पीएससी में गलत सवाल पूछे जाना क्या युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं : उमेश पटेल’

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

’ भाजपा में साहस हो तो पीएससी की सभी गड़बड़ियों को एक साथ एक ही जांच के दायरे में ले और सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए’

रायपुर //पीएससी में अनेक गलत सवाल पूछे जाने को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ निरूपित करते हुए पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा ने पीएससी को लेकर बड़े-बड़े आरोप लगाये और जांच भी संस्थित की है। मेरा स्पष्ट मत है कि हर गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उमेश पटेल ने मांग की है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी पीएससी में हो रही गड़बड़ियों को भी उसी जांच के दायरे में लिया जाए जो जांच पूर्व के तथाकथित गडबडियों के आरोपों को लेकर की जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि अभी छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में पीएससी के प्रश्न पत्र लीक किए जाने की व्यवस्थित गड़बड़ी के इतिहास को नहीं भूली है। छत्तीसगढ़ के नौजवान यह भी नहीं भूले हैं कि भाजपा शासन काल में दो-तीन वर्ष तो पीएससी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा हो ही नहीं सकी थी। पीएमटी के परीक्षार्थियों को परीक्षा के कुछ दिन पहले मुंगेली में बैठाकर प्रश्न पत्र हल करवाने की घटना को भी छत्तीसगढ़ के नौजवान भूले नहीं है।

पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा में साहस हो तो पीएससी की सभी गड़बड़ियों को एक साथ एक ही जांच के दायरे में ले और सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नाकाबिले बर्दाश्त है चाहे वह किसी भी सरकार में किया जाए और कोई भी करें उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी ही चाहिए। योगी परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं का मनोबल तोड़ने का निम्न स्तरीय काम करना ही सिर्फ बीजेपी के बस में है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!