छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुरस्वास्थ्य

दिव्यांगजनों के हितार्थ हेतु विकासखण्डवार हो रहा आंकलन शिविर का आयोजन

दिव्यांगजनों के हितार्थ हेतु विकासखण्डवार हो रहा आंकलन शिविर का आयोजन

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायगढ़, 6 जनवरी 2022 कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में दिव्यांगों के सशक्तिकरण एवं उनके हितार्थ संचालित कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खण्डों में कक्षा पहली से बारहवीं में अध्ययनरत दिव्यांगजनों के लिए विशेष आंकलन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समावेशी शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य एवं जिला मिशन समन्वयक आर.के. देवांगन के मार्गदर्शन में 06 जनवरी को सारंगढ़ विकास खण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में कोविड-19 महामारी से बचाव एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिविर का आयोजन किया गया।
मंत्री उमेश पटेल द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कोविड संक्रमण रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा
उल्लेखनीय है कि किसी भी दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो तथा सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को सहजता पूर्वक उपलब्ध कराने विशेष दिव्यांगजन आंकलन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आंकलन शिविर के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का जांच कर विविध योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र, कृत्रिम यंत्र आदि वितरित किया जाएगा। एक छत के नीचे दिव्यांगजनों को स्थानीय पर तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
मंत्री उमेश पटेल ने बालोद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।
           विकासखण्ड स्तरीय आंकलन शिविर के संदर्भ में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर.एन सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली से बारहवीं में अध्ययनरत बच्चों का विभिन्न दिव्यंागता से संबंधित चिन्हांकन कर उन्हें यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन उनके विशिष्ट पहचान पत्र एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार के विविध जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान के साथ बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे। बीआरसी श्री शोभाराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित हो रही योजनाओं के लाभ के लिए यूडीआइडी कार्ड और दिव्यंगता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे जिससे सरकार के तमाम योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि आज के इस शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के दल द्वारा कक्षा पहली से बारहवीं के बच्चों में से अस्थि बाधित के 43, दृष्टि बाधित के 48, श्रवण बाधित 23, सिकलिन के 3, मानसिक मंदता के 7 और कूबड़ तथा बौनापन के चार और एक दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूडीआइडी तथा दिव्यंगता प्रमाण पत्र के लिए चिन्हांकित किया गया। जिले से आये डॉक्टरों की दल ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण की भावना से बच्चों का परीक्षण किये। इस कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर.एन.सिंह, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे, बीआरसी श्री शोभाराम पटेल, बीआरपी निराला, लेखापाल श्री सतपथी, श्री महेंद्र यादव सहित संकुल समन्वयक श्री पंकज दुबे, दीपक तिवारी, ध्रुव कुमार महंत एवं बच्चों के साथ पालकगण उपस्थित रहे।
कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित संस्थाओं को बंद करने के निर्देश।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!