Advertisement

निकाय के उप निर्वाचन में उम्मीदवार धरम वर्मा विजयी

निकाय के उप निर्वाचन में उम्मीदवार धरम वर्मा विजयी

कलेक्टर ने सौंपा विजयी प्रमाण पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – बेमेतरा नगरीय निकाय के वार्ड क्रमांक 6, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में रिक्त एक पार्षद पद के लिए हुए उप निर्वाचन में उम्मीदवार धरम वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण सिंह यादव को 6 वोट से हराया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पदुम सिंह एल्मा ने विजयी प्रत्याशी धरम वर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा।
मतगणना आज शुक्रवार 30 जून को कलेक्टोरेट के दृष्टि-सभाकक्ष में प्रातः 9 बजे से की गई। जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार उप चुनाव में कुल 1197 मतदाताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें धरम वर्मा को 554 और लक्ष्मण सिंह यादव को 548 मत मिले, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रमेन्द्र कुमार वर्मा को 38 मत मिले। मतदाताओं ने नोटा में 3 मत डाले और 54 मत अमान्य पाए गए।
उम्मीदवार धरम वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण सिंह यादव को 6 वोट से हराया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57