Advertisement

सरगुजा जिले में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है।


संजू रजक ब्यूरो चीफ /अंबिकापुर/सरगुजा जिले में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है,जिले में जहा लगातार सैकड़ो की संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे वही अब जिले में संक्रमितों की संख्या दहाई में आ चुकी है,सरगुज़ा जिले में आज कोरोना के 68 नए मामले सामने आए है जिसमें अम्बिकापुर शहर से 15 बतोली से 12,लखनपुर से 4,लुण्ड्रा से 15,मैनपाट से 9,सीतापुर 10 और उदयपुर से 3 मरीज सामने आए है,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने कोविड-19 अस्पताल से आज कोरोना से जंग जीत कर आज 17 लोग डिस्चार्ज हुए है,और 83 संक्रमित मरीज भर्ती है जिनका उपचार जारी है,,वही कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित दो लोगो की उपचार की मौत हो गई है,वही सक्रमण के इस दौर में कोरोना संक्रमित एक सूरजपुर निवासी गर्भवती महिला का मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।

जिले के 30 हजार 642 कोविड संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है वही 1216 संक्रमितों में से 148 विभिन्न अस्पतालो में तथा शेष होंम आईसोलेशन में उपचार करा रहे ,स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 32 हजार 99 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए है,इनमे अम्बिकापुर विकासखंड के 19 हजार 682, बतौली के 1 हजार 364, लखनपुर के 2 हजार 506, लुण्ड्रा के 2 हजार 505, मैनपाट के 1 हजार 759, उदयपुर के 1 हजार 466 तथा सीतापुर के 2 हजार 817 मरीज शामिल है,कोरोना संक्रमितों के ईलाज के लिए 9 शासकीय और 7 निजी अस्पतालो में कोविड वार्ड बनाये गए है,शासकीय और निजी अस्पतालों में कुल 1 हजार 150 बिस्तर कोविड मरीजो के लिए आरक्षित है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57