Advertisement

भूपेश बघेल की राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहें हैं लाभान्वित – आशीष छाबड़ा

भूपेश बघेल की राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहें हैं लाभान्वित – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बेरला में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा बेरला अन्तर्गत अयोजित किसान सेवा सप्ताह समारोह में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक ने भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता हैं, बीच में धान का कटोरा खाली होने लगा था, लेकिन फिर से प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद धान का कटोरा भरने लगा हैं। हम सभी देख रहें हैं गांव से लेकर शहरों तक धान का रकबा काफी बढ़ा हैं, काफ़ी तेजी से भर्री की खेती को अब धनहा में परिवर्तित कर रहे हैं। किसान साथी खेतो में काफी मेहनत करते हैं, लेकिन आमदानी सही नहीं मिल पा रहा था, जब से प्रदेश में किसानों की सरकार बनी हैं, तब से किसान खुश हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में इस पौने पांच वर्षो में गाँव से लेकर शहरों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार जो लगातार विकास के लिए कर रही हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ छत्तीसगढ़ में पंचायतों को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य की जा रही हैं। किसानों की बेहतरी छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक हैं। किसान भाई कड़ी धूप में तपस्या कर हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता हैं, ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया हैैं, साथ ही इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की राशि प्रति क्विंटल 2500 रूपए से बढ़ाकर 2800 रूपए की गई हैं। प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या एवं रकबा बढ़ा हैं, किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ हैं, खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा हैं। भाजपा शासन काल में पहले 55 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी होती थी और जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रतिवर्ष धान की खरीदी में बडोतरी हुई हैं, साथ ही अब धान की खरीदी बढ़़कर 107 लाख मिट्रिक टन हो गया हैं। किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। सरकार ने सहकारी समिति के अंतर्गत किसानों की सुविधा के लिए किसान कुटीर भवन का निर्माण कराया गया हैं, ताकि यहां आने वाले किसान भाईयों को विश्राम, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध हो सकें, किसान भाई आसानी से अपनी उपज बेच सकें। सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना हैं। आज प्रदेश सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरीद रही हैैं, किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया हैं। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया, प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने के साथ प्रदेश में किसानों का सिंचाई कर माफ कर कर्जमाफी की गई और बिजली बिल हाफ कर लोगों को राहत पहुचाया गया हैं। साथ ही किसानों साथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गणेश गौवसेवक पूर्व अध्यक्ष, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, हीरादेवी वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, रासबिहारी कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, कविता साहू अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, बल्लू सिंह राजपूत, सूर्यप्रकाश शर्मा, तुम्मन साहू, मुकुंद परगनिया, राजेश दुबे, ईश्वर सिन्हा, पीआर सिन्हा, सविता हिरवानी, नेहा सुराना, कमाता प्रसाद परगनिया, चंदू धीवर, बलदाऊ महाराज, धनराज बंजारे, युवराज साहू, मिथलेश वर्मा, अर्पित परगनिया, इंद्रचंद जैन, दाउराम यादव, शिवा चंद्रवंशी, जीवन साहू, सूर्यकांत परगनिया, नारायण वर्मा, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा सहित बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47