Advertisement

कोरबा: कटघोरा पुलिस की ततपरता से तीन गुम बच्चियां सकुशल बरामद, परिजनों ने किया पुलिस का धन्यवाद..

कोरबा: कटघोरा पुलिस की ततपरता से तीन गुम बच्चियां सकुशल बरामद, परिजनों ने किया पुलिस का धन्यवाद..

कोरबा/कटघोरा :- पुलिस की कार्यशैली को यू ही नहीं सराहा जाता,गम्भीर मामलों में इनके अदम्य साहस के अनेकों परिचय देखने को मिलते हैं ऐसा ही एक मामला कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली से तीन बच्चियों के एकाएक गुम हो जाने का आया जहां परिजनों के बताए अनुसार पुलिस तुरंत हरकत में आई और उच्चाधिकारियों को अवगत करा मौके पर रवाना हो गई और बच्चियों की पड़ताल में पुलिस बिना देरी किये मौका निरीक्षण में जुट गई।जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में कटघोरा एसडीओपी रामगोपाल करियारे,दर्री थाना प्रभारी विजय चेलक , कटघोरा थाना उपनिरीक्षक अशोक शर्मा व उपनिरीक्षक विजय श्रीवास्तव,कटघोरा आरक्षक 322 चंद्रशेखर पांडेय,आर 219 दीपक कश्यप,आर 379 शिवशंकर परिहार,महिला आरक्षक श्रीमती अनिता खेस व आर 525 कु. रीटा तिग्गा की अहम भूमिका रही।

दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि आज दिनांक 28 फरवरी को ग्राम जुराली के वार्ड 12 से कुछ ग्रामीण थाना पहुँचे और करीबन दस वर्ष के तीन बच्चियों के एक साथ गुम हो जाने की दास्तान सुनाई जिस पर थाने में मौजूद उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने बिना देरी किये टीम तैयार कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौका निरीक्षण के लिए निकल गए। जुराली पहुचते ही पुलिस ने परिजनों से पूछताछ का शिलशिला प्रारंभ किया और परिजनों के बताए अनुसार बच्चियों की खोजबीन शुरू की गई।संदेह के तौर पर पुलिस ने गांव में ही मौजूद तालाब में स्थानीय लोगो की मदद से खोजबीन की शुरुआत की गई साथ ही आसपास मौजूद कुओं में भी तलाश की गई।करीब घण्टे भर से पुलिस बच्चियों की खोज में मशक्कत कर रही थी इस बीच स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो चुकी थी पर गुम बच्चियों की कोई खोजखबर नही लग रही थी।घटना को लेकर पुलिस ने पूरे इलाके को खंगाल डाला तथा बच्चियों की खोजबीन में कोई कसर नही छोड़ी। परिजनों से भी लगातार पूछताछ की जा रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कई घण्टे की खोजबीन के दौरान भी पुलिस मासूम बच्चियों की खोज में लगातार प्रयास कर ही रही थी कि एकाएक गाँव से लगे मोहल्ला डीपरापारा का एक सख्स मोटरसाइकिल में तीनों बच्चियों के साथ दिखाई पड़ता है। मौका पर उपस्थित पुलिस मोटरसाइकिल सवार व बच्चियों से पूछताछ करती है जिस पर जवाब के तौर पर बात सामने आती है कि बच्चियां अपने रिश्तेदार के घर परिजनों को बिना बताए चली गई थी तथा रात हो जाने की वजह से रिश्तेदार के यहाँ रुक गए थे और अभी वह इन बच्चियों को घर छोड़ने आया था। इस बीच तीनों बच्चियां सकुशल बरामद हो गई तथा परिजनों सहित पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मामले में परीजनों की लापवाही आई सामने,इन्होंने देर से पुलिस को कराया अवगत।

इस पूरे मामले को करीबन 24 घण्टे से ऊपर का समय बीत चुका था जब परिजनों ने कटघोरा थाना को मामले की जानकारी दी।यह मामला तीन मासूम बच्चियों के एक साथ गुम हो जाने के संबंध में था।जैसे ही परिजनों ने इस मामले की जानकारी थाने में दी पुलिस बिना देरी किये हरकत में आई और बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी।गुम बच्चियों के परिजन पुलिस को घटना की जानकारी देने में असमर्थता दिखाते हुए सटीक जानकारी नही दे पा रहे थे जिस वजह से पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे गम्भीर मामलों पर समय रहते पुलिस को तत्काल अवगत कराने की आवश्यकता होती है और जानकारी अनुसार घटना के संदर्भ में बताना होता है ताकि समय रहते अच्छे परिणाम मिल सके।इस मामले में परिजनों की लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती थी पर पुलिस की सूझबूझ व ततपरता से बच्चियों के परिजनों व रिश्तेदारो से संपर्क साधा गया और सकुशल बच्चियों को बरामद कर लिया गया।

पुलिस की कार्यशैली सराहनीय
जिस तरह पुलिस ने इस पूरे मामले में ततपरता व अदम्य साहस का परिचय दिया है पुलिस उसके लिए बधाई का पात्र है।गुम बच्चियों के मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों ने पुलिस को बताई,फ़ौरन पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल के लिए बिना देरी किये उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए रवाना हो गई तथा तत्काल मौका स्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों के रिश्तेदारों को सूचना दी गई और जानकारी एकत्र की गई इस बीच पुलिस की खोजबीन चल रही थी कि एक रिश्तेदार मोटरसाइकिल में तीनों बच्चियों सहित मौका स्थल पर आमद दे दिया और इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।तीनो बच्चियां सकुशल मिल जाने से पुलिस सहित परिवारजनों ने राहत की सांस ली।परिवाजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस के कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47