ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के डेली केस घटे; 11 लोगों की हुई मौत, 7600 से अधिक नए मामले आए सामने

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,633 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 61,233 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 11 संक्रमितों की मौत हो गई. वहीं 6,702 लोगों ने कोरोना को मात दिया. देश में अब तक कोरोना वायरस के चलते 5 लाख 31 हजार 152 हो गई है. इन 11 मौतों में से चार मौतें दिल्ली से हुई थीं, एक-एक हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब से हुई थी. जबकि केरल में चार मौतों का मिलान किया गया, जो कि सुबह 8 बजे अपडेट किया गया था.मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में अब तक 4 करोड़ 48 लाख 34 हजार 859 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं. सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.14 प्रतिशत शामिल है और देश में रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं अब तक देश में 4 करोड़ 42 लाख 42 हजार 474 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. वहीं देश में मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,017 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर 29.68 प्रतिशत रही, जो 15 महीनों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी. हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 898 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से यह जानकारी मिली.

बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों में आधे मामले गुरुग्राम में सामने आये जबकि पंचकुला में एक की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गुरुग्राम में 461, फरीदाबाद में 134, यमुनानगर में 47 और करनाल में 43 मामले सामने आये। अन्य जिलों में सोनीपत से 23, पानीपत से 19 और रोहतक से 20 मामले सामने आए.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!