
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नगालैंड अच्छी सड़कों, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार की समस्याओं से जूझ रहा है: कांग्रेस
नगालैंड अच्छी सड़कों, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार की समस्याओं से जूझ रहा है: कांग्रेस
कोहिमा, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगालैंड के विकास पर ‘भाजपा के ऊंचे दावे’ ‘जमीनी हकीकत’ से बिल्कुल अलग हैं तथा यह पूर्वोत्तर राज्य अब भी व्यापक बेरोजगारी के अलावा अच्छी सड़कों, उचित बिजली, जलापूर्ति की कमी से जूझ रहा है।.
कांग्रेस की मीडिया संयोजक महिमा सिंह ने दावा किया कि एनडीपीपी के साथ मिलकर भाजपा सत्ता में चिपके रहने के लिए राज्य के लोगों को ‘बेवकूफ’ बनाने की कोशिश कर रही है।.











