छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

स्व0महाराज मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 23वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर भावभीनि श्रद्धांजलि दी गई।

स्व0महाराज मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 23वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर भावभीनि श्रद्धांजलि दी गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन अम्बिकापुर में स्व0महाराज मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 23वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनि श्रद्धांजलि दी गई।

श्रीमती आशा सिंहदेव, उनकी पुत्री, आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनसे जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा कि स्व० महाराज साहब ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। हमेशा स्व0 महाराज साहब से प्रेरणा मिली है, चाहे वह राजमाता स्व0 देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के राजनैतिक जीवन की शुरुआत हो या श्रीमती आशा सिंहदेव के राजनैतिक जीवन में उनके शिखर तक पहुंचने का मार्ग हो।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई टीएस सिंहदेव और वे दोनों ने आज जो राजनैतिक पद हासिल किया है, वह स्व० महाराज साहब की बदौलत है। गौरतलब है कि श्रीमति आशा सिंहदेव का विवाह हिमांचल प्रदेश की चंबा रियासत में हुआ था। हिमांचल प्रदेश में वे सात बार विधायक चुनी गई हैं। हिमांचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में वह कई बार मंत्री रह चुकी हैं। वे वर्तमान में भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। 7 वर्ष पहले, जब वे पंजाब का प्रभारी थे, कांग्रेस ने पंजाब में जीत हासिल की और कांग्रेस की सरकार बनी। श्रीमती आशा सिंहदेव ने बताया कि स्व0 महाराज साहब को अपने सरगुजिहा होने पर बहुत नाज था। सरगुजा के विकास के लिये जो संभव था वो उन्होंने किया। उनके लिये सरगुजा और सरगुजिहा प्रथम प्राथमिकता में थे। लेकिन वे यहां के पर्यावरण को लेकर बहुत संवेदनशील थे। श्रीमती आशा सिंहदेव ने कहा कि विकास के लिये पर्यावरण के विनाश के वे बेहद खिलाफ थे। आज सरगुजा विकास के लिये पर्यावरण के विनाश का फल भुगत रहा है। सरगुजा में पड रही गर्मी और बारिश की कम होती मात्रा चिंताजनक है।

श्रीमती आशा सिंहदेव और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में श्रद्धांजली सभा से पहले प्रतीक्षा बस स्टैंड पर स्व० महाराज साहब एवं स्व० राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। महामाया मंदिर अम्बिकापुर में भी भंडारा हुआ। बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, डॉ० अजय तिर्की, श्रीमती मधु सिंह, अजय अग्रवाल, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो० इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी और बहुत से काग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!