छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : संक्रमण की भयावहता के मद्देनजर कलाकेंन्द्र मैदान में संचालित मीना बाजार तत्काल बंद होना चाहिए-विनोद हर्ष

संक्रमण की भयावहता के मद्देनजर कलाकेंन्द्र मैदान में संचालित मीना बाजार तत्काल बंद होना चाहिए-विनोद हर्ष

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है गत वर्ष की भांति संक्रमण अपने भयावह स्वरूप में वापसी कर रहा है ! संक्रमण की निरंतर वृद्धि के पीछे शासन प्रशासन सहित जनता की लापरवाही भी बहुत बड़ा कारण है इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने अंबिकापुर नगर निगम द्वारा कला केंद्र मैदान में ठेके पर संचालित मीना बाजार को तत्काल बंद करने की मांग की है l

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि मीना बाजार में कोविड-19 नियमों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है 95% से अधिक लोग बिना मास्क के मीना बाजार में घूमते हुए दिख रहे हैं पूरे जिले भर से यहां आम जनता का आना-जाना बना रहता है जिसके कारण संक्रमण का नगर निगम सीमा से बाहर निकलकर गांव गांव तक फैलने का खतरा बना हुआ हैl

इसके परिणाम कुछ दिनों से देखने में भी आ रहे हैं कोरोना शहरी क्षेत्र से बाहर अन्य विकास खंडों में भी अपने पैर पसार चुका है इसलिए विगत वर्ष जैसी स्थितियां निर्मित ना हो शासन प्रशासन को संज्ञान स्वत संज्ञान लेते हुए तत्काल मीना बाजार सहित ऐसे सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की तत्काल पहल करनी चाहिए जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा होl

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!