
Jagdalpur Road Development: किरण देव ने किया चांदनी चौक–हनुमान मंदिर व कोर्ट–हाता ग्राउंड सड़क कार्यों का भूमिपूजन
जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चांदनी चौक से हनुमान मंदिर तथा कोर्ट से हाता ग्राउंड तक सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
जगदलपुर को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया रोड चौड़ीकरण कार्यों का भूमिपूजन
जगदलपुर।बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शहरी अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज चांदनी चौक से हनुमान मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा कोर्ट से हाता ग्राउंड मार्ग के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ये सड़क परियोजनाएं जगदलपुर के विकास को नई गति देंगी और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्यों की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास के लिए जरूरी पहल बताया।











