
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री बनेंगे उप मुख्यमंत्री
सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री बनेंगे उप मुख्यमंत्री
शिमला/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चौथी बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री बनेंगे। .
मुख्यमंत्री पद की वस्तुत: दावेदारी करने वाली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कुछ अन्य नेताओं की पुरजोर लामबंदी के बीच शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। .










