खेलों इंडिया योगासन के राष्ट्रीय रेफरी (तकनीकी अधिकारी)

खेलों इंडिया योगासन के राष्ट्रीय रेफरी (तकनीकी अधिकारी)

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

डोमेन्द्र कुमार देवांगन हुए सम्मानित

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छठवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 जोकि दिनांक 20 से 23 जनवरी 2023 राजरथिनम स्टेडियम, चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ राज्य से केवल एक मात्र राजनांदगांव जिले के अंतर्राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी एवं योगासन के राष्ट्रीय रेफरी डोमेन्द्र कुमार देवांगन को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध नेशनल फेडरेशन योगासन भारत द्वारा योगासन खेल में राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। शहर के डोमेन्द्र कुमार देवांगन इसके पूर्व भी कई योगासन खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चूके हैं तथा प्रतिवर्ष 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा अयोजित मुख्य कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल के प्रदर्शन हेतु योग प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी सेवा प्रदान करते हैं।
देवांगन द्वारा योगासन खेल के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा आयोजित 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि महोदय डॉ. रमन सिंह जी, विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं कलेक्टर महोदय संजय अग्रवाल जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। देवांगन के इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती जी एवं महासचिव डॉ. मेजर सिंह जी व सभी पदाधिकारीगण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।