
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया भोपाल मेट्रो का शुभारंभ, विकास को मिली नई रफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल मेट्रो ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।
भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को आधुनिक शहरी परिवहन की बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भोपाल मेट्रो ट्रेन का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित किया गया।
शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेट्रो परियोजनाएं न केवल यातायात को सुगम बनाती हैं, बल्कि शहरों के आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाती हैं। भोपाल मेट्रो से आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और तेज़ परिवहन सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल मेट्रो विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजधानी के यातायात दबाव में कमी आएगी और प्रदूषण भी घटेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।











