Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 97,580 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

छत्तीसगढ़ में 97,580 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

रायपुर. 29 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में 97580 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज करा रहे 1937 और होम आइसोलेशन में उपचाररत 95643 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य में पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 14 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। इस दौरान कुल 43 हजार 674 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान 22 अप्रैल को 15 हजार 051, 23 अप्रैल को 14 हजार 284, 24 अप्रैल को 13 हजार 348, 25 अप्रैल को 11 हजार 223, 26 अप्रैल को 14 हजार 977, 27 अप्रैल को 14 हजार 434 और 28 अप्रैल को 14 हजार 263 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए छह लाख 97 हजार 902 मरीजों में से पांच लाख 70 हजार 995 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 22 हजार 632 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज किया गया है। वहीं चार लाख 48 हजार 363 मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार कराकर कोरोना को मात दी है

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!