छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन, 15 अक्टूबर को जारी होगी पहली लिस्ट !

भोपाल। BIG NEWS : भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस की टिकट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने विस चुनाव को लेकर सोमवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अब तक एक भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। दिल्ली में दो दिन तक लगातार प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कांग्रेस पहली लिस्ट जारी करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पहली लिस्ट में 150 नाम जारी करने की तैयारी में हैं। बीजेपी के टिकट ऐलान के बाद कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!