Advertisement

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर बस्तर कांकेर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2024-25 से संबंधित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था एवं व्ही.एम., सिक्युरिटी प्लान के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर को नोडल अधिकारी तथा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार जाबो कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरपालिका, नगर पंचायत के सीएमओ और बीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मतदाता सूची, नक्शा एवं रूट चार्ट हेतु अपर कलेक्टर कांकेर को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख कांकेर रामचन्द्र मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी, मतदान दल मानव संसाधन प्रशिक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर को नोडल अधिकारी और समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, प्रशिक्षक हेतु शासकीय स्नातकोत्तर भानुप्रतापदेव महाविद्यालय कांकेर के सहायक प्राध्यापक एन.आर. साव को नोडल अधिकारी तथा पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर के प्राचार्य श्री आर.पी.एस. ठाकुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदेसर के प्राचार्य रोशन वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार कलेक्टर क्षीरसागर ने मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज (एम.सी.एम.सी.) हेतु जिला जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक संचालक ताराशंकर सिन्हा को नोडल अधिकारी और नगर एवं ग्राम निवेश के सहायक संचालक को सहायक नोडल अधिकारी, नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत शाखा हेतु डिप्टी कलेक्टर कांकेर टी.आर. देवांगन को नोडल अधिकारी एवं प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हिमालय सेठिया को सहायक नोडल अधिकारी, मतपेटी हेतु कृषि के प्रभारी उप संचालक जितेन्द्र कोमरा को नोडल एवं उद्यानिकी के सहायक संचालक करन सोनकर को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन सामग्री, सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु जिला अंत्यावसायी प्रभारी कार्यपालन अधिकारी आर.एस. कमल को नोडल, श्रम पदाधिकारी श्री सुदेश गोटी, समस्त तहसीलदार और समस्त मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत को सहायक नोडल, यातायात व्यवस्था एवं वाहन हेतु जिला परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू को नोडल अधिकारी एवं जिला यातायात पुलिस दीपक साव को सहायक नोडल, आईटी संचार हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रोहित आसवाल को नोडल एवं सहायक प्रोग्रामर डोमेन्द्र ठाकुर, स्थानीय निर्वाचन के विजीत गौतम को सहायक नोडल, प्रेक्षक हेतु उप संचालक पंचायत कमल सिदार को नोडल अधिकारी, जिला पंचायत लेखाधिकारी अजय कुमार को सहायक नोडल, मतपत्र मुद्रण, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र हेतु वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम को नोडल एवं सहायक कोषालय अधिकारी सुश्री संगीता कावड़े और समस्त उप कोषालय अधिकारी को सहायक नोडल को नियुक्त किया है। इसके अलावा चिकित्सा सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल तथा समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, टेबल कुर्सी व्यवस्था के लिए समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को नोडल, समस्त खण्ड स्त्रोत समन्वयक को सहायक नोडल, बेरिकेटिंग हेतु बांस, बल्ली इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए समस्त वनमण्डलाधिकारी और समस्त अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग को सहायक नोडल, आदर्श आचार संहिता, सम्पति विरूपण, मतदान एवं मतगणना प्रतिवेदन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका कांकेर एवं समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी, पेयजल व्यवस्था हेतु समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी, बेरिकेटिंग व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भ/स) को सहायक नोडल अधिकारी, विद्युत, माईक, टेंट व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी विभाग कांकेर को नोडल अधिकारी एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत को सहायक नोडल बनाया गया है। इसी तरह कार्मिक कल्याण पीडब्ल्यूडी वोटर्स सुविधा के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा को नोडल अधिकारी एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी, मतगणना प्रभारी के लिए अपर कलेक्टर एस. अहिरवार को नोडल अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार को सहायक नोडल और निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत के लेखाधिकारी अजय कुमार को नोडल अधिकारी एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कांकेर के लेखाधिकारी लोकेश्वर भण्डारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47