Advertisement

अब बारिश का पानी नहीं टपकेगा, दामाद-नाती के ठहरने की चिंता हुई दूर

अब बारिश का पानी नहीं टपकेगा, दामाद-नाती के ठहरने की चिंता हुई दूर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खाते में ट्रांसफर की राशि, पूरा हुआ निर्माण

नए पक्के मकान में गृहप्रवेश से राधा बाई और उनके परिवार में खुशियां

रायपुर// एक वक्त था जब घर पर बारिश का पानी टपकता था, आंधी-तूफान आने पर छप्पर वाले घर पर रहने से चिंता सताती थी। दामाद और नाती आते थे, तो पक्के मकान और ठहरने की जगह नहीं होने पर दूसरे जगह में ठहराना पड़ता था, लेकिन अब सारी चिंताएं एक पल में दूर हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के बाद राशि खाते में ट्रांसफर की तब। किश्त की राशि खाते में पहुंची और निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। यह कहना है आरंग ब्लाॅक के खमतराई गांव की निवासी श्रीमती राधा बाई साहू का।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्रीमती राधा बाई साहू कहती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन की। जिस दिन स्वीकृति मिली, उस दिन बहुत खुशी मिली। वे कहती हैं कि एक उम्मीद और एक सपना संजोए थे कि खुद का पक्का मकान कभी बनाना है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लेकर आए और हर गरीबों को अपना घर बनाने का सपना पूरा होने लगा है।

श्रीमती साहू यह भी बताती है कि आवास निर्माण के लिए किश्त की राशि खाते में पहुंची और दो कमरे, हाॅल, कीचन बनाने में काफी मदद मिली। नए घर का फीता काटकर गृहप्रवेश करके भी बहुत खुशी मिल रही है। खुद का घर एक सपना ही था, लेकिन अब पूरा हो गया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47