Advertisement

चोरी का रेत अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ाया ट्रेलर, थाना झिलमिली की कार्यवाही।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर रोक लगाने एवं ऐसे मामलों की सूचना प्राप्त होते ही सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। इसी परिपेक्ष्य में रविवार को थाना प्रभारी झिलमिली को सूचना मिली कि एक ट्रेलर वाहन अवैध रूप से रेत चोरी कर दिगर प्रांत ले जाने वाला है, प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टेलर वाहन क्रमांक यूपी 53 एलटी 6639 को समौली चैक के पास घेराबंदी कर रोकवाया, डाईवर अजय यादव पिता राजेन्द्र उम्र 33 वर्ष निवासी सिहोड़वा से पूछताछ पर बताया कि गंगोटी से रेत लेकर गोरखपुर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था जिससे रेत परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांग की गई जो उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, चोरी का 40 टन रेत अवैध रूप से परिवहन करने के अंदेशा पर चालक के विरूद्व धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही कर हुये टेªलर व रेत जप्त करते हुए चालक को गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक रामसुभग रवि, सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57