351 बहनों के विवाह के लिए विकास माली ने गढ़वा शहर में चलाया भिक्षाटन अभियान।

351 बहनों के विवाह के लिए विकास माली ने गढ़वा शहर में चलाया भिक्षाटन अभियान।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

गढ़वा शहर के हर वार्ड में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने अपने सहयोगियों के साथ भिक्षाटन अभियान किया। कार्यक्रम की शुरआत टंडवा मुहल्ले से किया गया। इस अभियान के तहत जिले के कई पंचायतों में जाकर 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सहयोग जुटाया गया। उसके पश्चात अब गढ़वा मुख्य शहर में भिक्षाटन अभियान चलाया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भिक्षाटन अभियान के दौरान विकास माली ने कहा कि यह अभियान समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस पहल के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 351 बहनों को आशीर्वाद प्रदान करें।