कोरियाछत्तीसगढ़राज्य

कोरिया : कोविड-19 के तहत जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हेण्ड पंप, नलकूप की शर्तों के अधीन खनन की कलेक्टर ने दी अनुमति

कोरिया : कोविड-19 के तहत जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हेण्ड पंप, नलकूप की शर्तों के अधीन खनन की कलेक्टर ने दी अनुमति

कोरिया 28 अप्रैल 2021कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा ग्रीष्मकाल मे पेय जल आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मद अन्तर्गत स्वीकृत हेण्ड पंप, नलकूप की कोविड- 19 के तहत जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खनन की अनुमति शर्तों के अधीन दी है। जिसके अनुसार उक्त कार्य हेतु सीमित संख्या में मजदूरों को नियोजित किया जावेगा। नलकूप खनन के दौरान लॉकडाउन उपायों में सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) स्वच्छता एवं इस संबंध में भारत सरकार, राज्य शासन, स्वास्थ्य विभाग तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों के द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करेंगे । कार्य में नियोजित मजदूरों को गुणवत्ता पूर्ण हेण्ड ग्लव्स, मास्क का उपयोग कराया जायेगा। वाहन के साथ चलने वाले कर्मचारियों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट लेना अनिवार्य होगा। कार्य स्थल पर सेनेटाईजर, हैण्डवाश रखा जाकर नियमित उपयोग कराया जावेगा। कार्य में 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को नियोजित नहीं किया जावेगा।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उक्त कार्य में मजदूर प्रतिदिन घर से सोशल डिस्टेंस के साथ कार्य स्थल पर उपस्थित होंगे एवं वापस घर जायेंगे। सभी निर्माण कार्य के समस्त शर्तों, प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे। नलकूप खनन से संबंधित वाहनों के दस्तावेज वैध रजिस्टर्ड, वैध फिटनेस एवं वैध बीमित होना अनिवार्य रहेगा। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संकमण की स्थिति में अथवा किसी प्रकार की जन आपत्ति या शिकायत प्राप्त होने पर यह अनुमति निरस्त किया जा सकेगा ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!