Advertisement

तखतपुर पुलिस ने गांजा बेचते युवक को पकड़ा, 1.7 किलो मादक पदार्थ बरामद

तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बिक्री के आरोप में एक गिरफ्तार, 1.722 किलो मादक पदार्थ जब्त

बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टिकरीपारा निवासी एक युवक को गांजा बिक्री की कोशिश करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.722 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध नशा कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में 28 अप्रैल 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि टिकरीपारा निवासी नरेश सिंह ठाकुर (28 वर्ष) हिंदू एकता मंच एनीकट तखतपुर के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश सिंह ठाकुर बताया।

गांजा जब्ती और मामला दर्ज

आरोपी के कब्जे से 1.722 किलो गांजा बरामद कर पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीम का रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, उप निरीक्षक मांडवी, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, ओंकार ठाकुर, विनोद मानिकपुरी और प्रकाश ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57