Advertisement

सरगुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी: ज्ञापन देने जा रहे थे मुख्यमंत्री को

घड़ी चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, वायदे पर ज्ञापन देने जा रहे थे कलेक्टोरेट

सरगुजा— जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री को उनके किए गए वायदे की याद दिलाते हुए ज्ञापन देने की कोशिश प्रशासनिक टकराव में बदल गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही जिला प्रशासन से ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था, लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार टालमटोल की जाती रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कांग्रेस का कहना है कि समय देने की बात कहकर प्रशासन ने कोई स्पष्ट अनुमति नहीं दी, बल्कि जिला कांग्रेस कार्यालय में पुलिस बल भेज दिया गया।

प्रशासन की चुप्पी और पुलिस बल की तैनाती से नाराज़ होकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और निगम पार्षद राजीव भवन से कलेक्टोरेट की ओर ज्ञापन देने रवाना हुए। लेकिन घड़ी चौक पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं और पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को मणिपुर थाना ले जाया गया है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57