
राज्य
महोबा में ट्रक में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटी स्कूटी, दादा-पोते की मौत
महोबा में ट्रक में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटी स्कूटी, दादा-पोते की मौत
महोबा (उप्र), महोबा जिले में एक ट्रक की चपेट आयी स्कूटी उसमें फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गयी और इस हादसे में स्कूटी सवार सेवानिवृत शिक्षक और उनके पोते की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।.
नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामप्रवेश राय ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक उदित नारायण चंसौरिया (66) शनिवार को अपने छह साल के पोते सात्विक के साथ स्कूटी से बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बीजानगर मोड़ के पास उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी।.











