Advertisement

शहीद जवानों के परिजनों से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 2 करोड़ की मदद और नौकरी का आश्वासन

शहीद जवानों के परिजनों से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 2 करोड़ की मदद और नौकरी का आश्वासन

पलामू के मनातू मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस जवान संतन कुमार मेहता और सुनील राम के परिजनों से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुलाकात की। शहीद परिवारों को 2 करोड़ की आर्थिक मदद और शहीद की पत्नियों को क्लर्क की नौकरी देने का आश्वासन।

शहीद की पत्नी ने कहा – अभियान जारी रहे : राधाकृष्ण किशोर

पलामू। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मनातू में हाल ही में हुए पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद हुए दो पुलिस जवानों के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

मंत्री किशोर सबसे पहले हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव पहुंचे, जहां शहीद जवान संतन कुमार मेहता का परिवार निवास करता है। उन्होंने शहीद की पत्नी सरिता कुमारी, दोनों छोटे बच्चों परी (5) और राशि (3), मां एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके बाद वे परता गांव पहुंचे और वहां शहीद सुनील राम के परिजनों से मिले। सुनील राम के माता-पिता, पत्नी शोभा कुमारी और दोनों पुत्र युवराज (10) व यशराज (8) से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे पलामू समेत झारखंड राज्य को दोनों जवानों की शहादत पर गर्व है। “संतन और सुनील ने समाज और प्रदेश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

मंत्री किशोर ने मौके पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से फोन पर बातचीत कर शहीद परिजनों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दोनों शहीदों की पत्नियां स्नातक उत्तीर्ण हैं। इस पर डीजीपी ने आश्वासन दिया कि उन्हें पुलिस विभाग में क्लर्क की नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा मंत्री ने बताया कि झारखंड पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौते के अनुसार प्रत्येक शहीद परिवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये, साथ ही पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित सहायता राशि मिलाकर लगभग 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

शहीद की पत्नी ने इस मौके पर कहा कि उनके पति ने जिस उद्देश्य से अपनी जान की आहुति दी है, वह अभियान जारी रहना चाहिए।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57