विधायक सुनील सोनी ने सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर व स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

विधायक सुनील सोनी ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर दी बधाई, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत रायपुर सदर बाजार मंडल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी पहुंचे और रक्तदाताओं से मुलाकात कर उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने हेलमेट और टी-शर्ट वितरित कर सभी से इस सेवा अभियान से जुड़ने और राष्ट्र की स्वच्छता व प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसके बाद विधायक सोनी भाठागांव मंडल के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मठपुरैना पहुंचे, जहाँ उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा, “विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। विद्यालयों में स्वच्छता और अच्छी सुविधाएं न केवल छात्रों के बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण हैं।”