Advertisement

प्रदेश खबर की खबर का असर: बनापती पंचायत में मृतकों के परिवार को मिली दाह संस्कार सहायता राशि

प्रदेश खबर की खबर का असर: बनापती पंचायत में दो मृतकों के परिवार को मिला दाह संस्कार सहायता राशि

बलरामपुर।ग्राम पंचायत बनापती में प्रदेश खबर की खबर का तत्काल असर देखने को मिला। विगत दिवस दो अलग-अलग घटनाओं में — एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले से और दूसरे की फांसी लगाकर आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद प्रदेश खबर संवाददाता ने जब ग्राम पंचायत बनापती के सरपंच से बात की तो उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव दाह संस्कार सहायता राशि देने में टालमटोल कर रहे थे। सरपंच ने यह भी कहा कि शासन की दास संस्कार योजना के तहत मृतकों के परिजनों को ₹2000 की तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन सचिव इसके लिए तैयार नहीं थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद प्रदेश खबर के जिला संवाददाता बिमलेश कुशवाहा ने स्वयं पंचायत सचिव से संपर्क किया और शासन के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों के परिवार को तत्काल राशि उपलब्ध कराई जाए। संवाददाता की पहल के बाद सचिव ने सरपंच से बात कर दोनों मृतकों के परिजनों को ₹2000-₹2000 की राशि अगले ही सुबह दिलवाई।

इससे पहले भी सरपंच द्वारा सचिव को कई बार दास संस्कार योजना की राशि जरूरतमंदों को देने के लिए कहा गया था, लेकिन हर बार टालमटोल रवैया अपनाया गया।

अब प्रदेश खबर की हस्तक्षेप से गरीब परिवारों को शासन की इस सहायता योजना का लाभ समय पर मिल सका।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47