Advertisement

बरेली बवाल केस: मौलाना तौकीर रजा की आज कोर्ट में पेशी, SIT जांच तेज

बरेली बवाल मामला: जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में मौलाना तौकीर रजा आज कोर्ट में पेश होंगे, 73 गिरफ्तार

बरेली। 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए बरेली बवाल मामले में आज (14 अक्टूबर) मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की कोर्ट में पेशी होगी।

इस हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में मौलाना समेत अब तक 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 125 नामजद और करीब 3000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अभी भी 39 उपद्रवियों से पूछताछ कर रही है।

जांच SIT के हाथ में

पूरे प्रकरण की जांच अब SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) कर रही है। SIT घटना से जुड़े साक्ष्य, वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान जुटा रही है और यह टीम एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ इस घटना से जुड़े 10 मुकदमे दर्ज हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना कैसे हुई थी

  • मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से शहर के इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी।
  • जुमे की नमाज खत्म होते ही भीड़ अचानक सड़क पर उतर आई और ग्राउंड में जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने लगी।
  • पुलिस के समझाने के बावजूद जब भीड़ नहीं मानी, तो देखते ही देखते उन्होंने धार्मिक नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।
  • आसपास की इमारतों की छतों से पत्थर फेंके गए, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
  • हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और टियर गैस का प्रयोग किया। यह उपद्रव कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर रोड पर हुआ था।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47